, चार जुलाई
सुरक्षा मामलों से जुड़े अधिकारी एलियस एल्वारेज ने कहा, प्रारंभिक खबरों के अनुसार जकाजोनपम और ओतजोलोआपान शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और पांच अन्य घाल हुए हैं । घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है ।
एल्वारेज ने बताया कि कुछ बंदूकधारी ला फामिलया मिशोआकाना मादक पदार्थ तस्कर समूह के थे ।
राष्ट्रपति फिलिप काल्डरोन ने 2006 में सत्ता संभालने के बाद मादक पदार्थ तस्कर समूहों के खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ा था । तब से लेकर 50 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और पांच हजार अन्य लापता हैं ।
एएफपी