Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार भारतीय महिला टीम ने दूसरा वनडे भी जीता
'

भारतीय महिला टीम ने दूसरा वनडे भी जीता

PTI

- July,17 2012 6:24 AM IST

अमिता शर्मा और गौहर सुल्ताना की दसवें विकेट की रिकार्ड साझेदारी तथा झूलन गोस्वामी की कातिलाना गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने आज यहां कम स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 14 से रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एक समय छह विकेट पर 34 रन बनाकर संकट में दिख रही थी। अमिता : नाबाद 42 : ने सुल्ताना : 22 : ने आखिरी विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की जिससे भारत 47 . 5 ओवर में 129 रन बनाने में सफल रहा।

इसके बाद गोस्वामी ने शुरू से ही इंग्लैंड को झटके देने शुरू किये और आखिर में उसकी टीम को 47 . 2 ओवर में 114 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। गोस्वामी ने 17 रन देकर चार विकेट लिये। लेग स्पिनर वेदा कृष्णमूर्ति ने दस ओवर में केवल 14 रन देकर दो विकेट लिये जबकि सुल्ताना ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 30 रन के एवज में दो विकेट हासिल किये।

गोस्वामी ने पारी के सातवें ओवर में ही इंग्लैंड की कप्तान चार्लोट एडवड्र्स : शून्य : और सराह टेलर : शून्य : को आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर भेज दिया। टैमी ब्यूमोंट : 31 : ने टीम की उम्मीदें जगायी। उन्हें जेनी गुन : 20 : का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 34 रन जोड़े। यह साझेदारी टूटने के बाद डेनिली वायट : नाबाद 19 : ही कुछ रन बना पायी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement