Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत खपत के अनुसार देना होगा सफाई खर्च
'

बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत खपत के अनुसार देना होगा सफाई खर्च

PTI

- July,17 2012 6:24 AM IST

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के तैतीस में से आठ जिलों मेंंंंं घर घर से कचरा संग्रहण का काम निजी कम्पनी को देने और कचरे उठाने का खर्च बिजली उपभोक्ताओं से बिजली के बिल के अनुरूप लेने का फैसला लिया है।

राजस्थान के नगरीय एवं स्वायत्तशासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये फैसले की जानकारी संवाददाताओं को दी।

उन्हांेने बताया कि मंत्रिमंडल ने अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, किशनगढ और पुष्कर में घर घर से कचरे का संग्रहण निजी कम्पनी को देने का फैसला लिया है। जयपुर और जोधपुर में यह कार्य शीघ्र शुरू हो जायेगा, जबकि शेष छह जिलों में कुछ समय बाद यह काम शुरू होगा। कचरा संग्रहण का शुल्क बिजली के बिल में जुड़कर आयेगा।

धारीवाल के अनुसार, एक हजार रूपये तक के बिजली के प्रति महिने के बिल आने वाले घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से कचरा संग्रहण का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

उन्हांेने बताया कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से एक हजार एक रूपये से दो हजार रूपये तक के बिल पर एक सौ रूपये, दो हजार एक से पांच हजार तक डेढ सौ रूपये, पांच हजार एक से दस हजार रूपये तक के बिल पर दो रूपये प्रति महीने शुल्क लिया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement