Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार विवादित भाषण मामला: पुलिस के सामने हाजिर हुए माकपा नेता मणि
'

विवादित भाषण मामला: पुलिस के सामने हाजिर हुए माकपा नेता मणि

PTI

- July,17 2012 6:24 AM IST

, चार जुलाई

पूछताछ के लिए यहां के पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में उपस्थिति होने के नोटिसों का दो बार जवाब नहीं देने के बाद पुलिस ने मणि को कल एक तरह से चेतावनी दी थी।

मणि के पास नोटिस के अनुरूप काम करने के अलावा बहुत ज्यादा विकल्प भी नहीं थे क्योंकि केरल उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज करने की याचिका ठुकरा दी थी।

दो दिन पूर्व मणि के वकीलों ने पुलिस दल से कहा था कि माकपा नेता निजी रूप से पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होंगे क्योंकि वह उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने यह दलील खारिज की और स्पष्ट किया कि वे इस मामले में तय प्रक्रिया के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।

पुलिस ने बचने के लिए कहीं छिपने की अटकलों के बीच मणि कुछ दिन सार्वजनिक स्थलों से दूर रहने के बाद कल रात इडुक्की जिले में अपने गृह नगर में नजर आए थे।

मणि हाल में एक भाषण के बाद विवादों में फंस गये थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि इडुक्की जिले में उनकी पार्टी ने 1980 के दशक में अपने विरोधियों की सूची बनाई थी और उनमें से तीन की हत्याएं की थीं।

उनके इस बयान को लेकर पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था और उन्हें इडुक्की जिला सचिव के पद से हटा दिया गया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement