टांटन, चार जुलाई : भाषा : अमिता शर्मा और गौहर सुल्ताना की दसवें विकेट की रिकार्ड साझेदारी तथा झूलन गोस्वामी की कातिलाना गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने आज यहां कम स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 14 से रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एक समय छह विकेट पर 34 रन बनाकर संकट में दिख रही थी। अमिता : नाबाद 42 : ने सुल्ताना : 22 : ने आखिरी विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की जिससे भारत 47 . 5 ओवर में 129 रन बनाने में सफल रहा।
इसके बाद गोस्वामी ने शुरू से ही इंग्लैंड को झटके देने शुरू किये और आखिर में उसकी टीम को 47 . 2 ओवर में 115 : रिपीट 115 : रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। गोस्वामी ने 17 रन देकर चार विकेट लिये। लेग स्पिनर वेदा कृष्णमूर्ति ने दस ओवर में केवल 14 रन देकर दो विकेट लिये जबकि सुल्ताना ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 30 रन के एवज में दो विकेट हासिल किये।
गोस्वामी ने पारी के सातवें ओवर में ही इंग्लैंड की कप्तान चार्लोट एडवड्र्स : शून्य : और सराह टेलर : शून्य : को आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर भेज दिया। टैमी ब्यूमोंट : 31 : ने टीम की उम्मीदें जगायी। उन्हें जेनी गुन : 20 : का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 34 रन जोड़े। यह साझेदारी टूटने के बाद डेनिली वायट : नाबाद 19 : ही कुछ रन बना पायी।
जारी भाषा