Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार महाराष्ट्र परिषद परिणाम: दवखड़े, सावंत, पाटिल जीते
'

महाराष्ट्र परिषद परिणाम: दवखड़े, सावंत, पाटिल जीते

PTI

- July,17 2012 6:24 AM IST

महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में राकांपा के निरंजन दवखड़े ने निवर्तमान भाजपा विधान पार्षद संजय केलकर को कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 5,641 वोटों से हराया।

निरंजन को 27,733 वोट मिला वहीं केलकर को 22,092 वोट प्राप्त हुआ। यह चुनाव दो जुलाई को हुआ था।

राज्य राकांपा अध्यक्ष मधुकर पिचड ने कहा कि कोंकण स्नातक सीट भाजपा से 40 साल पहले छीन ली थी। समर्थन करने के लिए कांग्रेस और आरपीआई :गवई: का उन्होंने शुक्रिया अदा किया।

जीत के साथ ही 78 सदस्यीय परिषद में राकांपा के सदस्यों की संख्या 26 हो गयी है। उपरी सदन में शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है।

वहीं शिवसेना के दीपक सावंत ने अपनी मुंबई स्नातक सीट बरकरार रखी। सावंत को 14042 वोट मिला वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस राकांपा समर्थित राजेश टेके को केवल 493 वोट मिल सका।

निवर्तमान विधानपार्षद कपिल पाटिल ने मुंबई शिक्षक निर्वाचन सीट पर जीत हासिल की। पाटिल को 9749 वोट मिला जबकि उनके निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय बालासाहेब म्हात्रे को 1529 वोट मिला।

नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना चल रही है और निर्दलीय उम्मीदवार अपूर्व हीरये वहां बढत बनाए हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement