जिले के चिपुरूपली मंडल के कोलरम गांव में पॉल्ट्री फॉर्मों से उठने वाले दुर्गंध की वजह से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में स्थित पॉल्ट्री फार्मों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जिसकी वजह से हजारों मुर्गियां मारी गयीं।
पुलिस ने बताया कि आज कोलरम गांव में आसपास के दस गांवों के लोग इकठ्ठा हुए और इलाके में स्थित सात पॉल्ट्री फार्मों में बिजली की आपूर्ति करने वाले जेनरेटरों को बंद कर दिया।
अभी तक पॉल्ट्री फॉर्म के मालिकों ने पुलिस के समक्ष कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।