Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार छत्तीसगढ़ मुठभेड़ की जांच की मांग को लेकर मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन
'

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ की जांच की मांग को लेकर मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन

PTI

- July,17 2012 6:23 AM IST

छत्तीसगढ़ की विवादास्पद मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आज शाम यहां मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस मुठभेड़ में 19 संदिग्ध माओवादी मारे गए थे।

इंडिया गेट पर यह प्रदर्शन किया गया जिसमें स्वामी अग्निवेश एवं हिमांशु कुमार समेत कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अग्निवेश ने मांग की कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें या केंद्र उनकी सरकार को बर्खास्त करे।

उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा और कांग्रेस ने खनिज संपदा समृद्ध इस राज्य को लूटने के लिए एक दूसरे से हाथ मिला लिया है।

अग्निवेश ने छत्तीसगढ़ सरकार से उन सभी समझौतों को सार्वजनिक करने की मांग की जो उसने बहुराष्ट्रीय कंपनियों से किए हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement