चीन और वैटिकन नये बिशप के पुरोहिताभिषेक
चीन के स्टेट ब्यूरो आफ रिलीजियस अफेर्स की ओर से जारी एक बयान मंे होली सी पर आरोप लगाया गया है कि वह उत्तरी हार्बिन शहर में नये बिशप के पुरोहिताभिषेक समारोह के बहिष्कार की धमकी देकर चीन में कैथोलिक संप्रदाय के विकास को अवरुद्ध कर रहा है।
बयान में कहा गया है, हम वैटिकन का आह्वान करते हैं कि वह तथाकथित बहिष्कार की धमकी को वापस ले और बातचीत के रास्ते पर लौटें।
इस पर रोम स्थित कांग्रेगेशन फार द एवंजेलाइजेशन आफ पीपुल्स ने जारी बयान में कहा कि चीन के उम्मीदवार यू फूशंे को पोप का अनुमोदन प्राप्त नहीं है और यदि वह पुरोहिताभिषेक के लिए तैयार होते हैं तो उन्हें बहिष्कार का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ उनके पुरोहिताभिषेक समारोह में शामिल होने वाले पोप का भी बहिष्कार हो सकता है।
एपी