Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार माओवाद विरोधी अभियान पर केंद्र को दिग्भ्रमित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार
'

माओवाद विरोधी अभियान पर केंद्र को दिग्भ्रमित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार

PTI

- July,17 2012 6:15 AM IST

छत्तीसगढ़ में फर्जी नक्सल विरोधी अभियान में वहां की सरकार की कथित भूमिका के लिए कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए केन्द्र में आदिवासी मामलों के मंत्री वी. किशोर चंद्रदेव ने राज्य प्रशासन पर केंद्र को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया ।

देव ने यहां प्रेट्र से कहा, मुझे जानकारी मिली है कि इस मामले में राज्य सरकार केंद्र को दिग्भ्रमित कर रही है । हम अब भी सत्य का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें कहा गया है कि पिछले हफ्ते राज्य में सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी अभियान में छह निर्दोष आदिवासी मारे गए ।

देव ने कहा, मामले पर गौर करने के लिए राज्य कांग्रेस ने एक समिति का गठन किया था और उन्होंने भी पुष्टि की है कि घटना के दौरान छह निर्दोष आदिवासी मारे गए ।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के माओवाद विरोधी अभियानों में 19 से ज्यादा लोगों के मारे जाने पर विवाद खड़ा हो गया था और इस तरह के प्रश्न उभरे थे कि मारे गए सभी लोग नक्सली थे या नहीं ।

यह पूछने पर कि क्या इस मसले पर वह गृह मंत्री पी. चिदंबरम से बात करेंगे, देव ने कहा, मुझे पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद उनसे बात करूंगा ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement