Business Standard
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव
अन्य समाचार मादक पदार्थ मामला : शौविक चक्रवर्ती के दोस्त समेत दो आरोपियों को जमानत मिली
'

मादक पदार्थ मामला : शौविक चक्रवर्ती के दोस्त समेत दो आरोपियों को जमानत मिली

PTI

- November,24 2020 7:43 PM IST

24 नवंबर (भाषा) मुंबई की एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थ से जुड़े मामले में संदिग्ध तस्कर समेत दो आरोपियों को मंगलवार को जमानत दे दी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मादक पदार्थ से संबंधित मामले की जांच के दौरान संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया था।

दो आरोपियों में से एक सूर्यदीप मल्होत्रा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का दोस्त है ।

मादक पदार्थ की रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत विशेष अदालत के न्यायाधीश जी बी गुराओ ने मल्होत्रा के साथ ही आरोपी अंकुश अनरेजा को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। मल्होत्रा को इस साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

दोनों आरोपियों को अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाने और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया गया।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुताबिक अनरेजा मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था और अपने ग्राहकों तक इसे पहुंचाता था।

केंद्रीय एजेंसी ने एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत रिया चक्रवर्ती, शौविक तथा कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रिया तथा कुछ अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

भाषा आशीष पवनेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement