Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार मलेरिया की नयी दवा के भारत में इस्तेमाल को मंजूरी मिली
'

मलेरिया की नयी दवा के भारत में इस्तेमाल को मंजूरी मिली

PTI

- July,13 2012 4:14 AM IST

मलेरिया के इलाज में एक बड़ी सफलता मानी जाने वाली दवा सिनरियम टीएम के भारत में इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी है।

यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर :यूएनएमसी: की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय अध्ययनकर्ताओं के एक दल की ओर से वर्ष 2000 से 2010 के दौरान किए गए प्रयास से इस दवा का निर्माण हुआ।

इस दल के अगुवा और यूएनएमसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के एक प्राध्यापक जानाथन वेन्नेरस्टॉर्म का मानना है कि यह दवा मलेरिया से होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जोनाथन ने कहा, मलेरिया से हर साल 20 करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत होती है और ऐसे में यह दवा विश्व भर में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने इस दवा को बनाने में एक करोड़ 20 लाख डालर से भी अधिक सहायता देने वाली जिनेवा की गैर सरकारी संस्था मेडिसीन्स फॉर मलेरिया वेंचर :एमएमवी: के प्रति आभार जताया।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement