Business Standard
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक
अन्य समाचार महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता :अमित शाह
'

महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता :अमित शाह

PTI

- July,15 2020 6:53 PM IST

15 जुलाई (भाषा) केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

साइबर अपराध ऑनलाइन दर्ज कराने के लिये कुछ महीने पहले सरकार द्वारा एक पोर्टल शुरू किये जाने के मद्देनजर गृह मंत्री की यह टिप्पणी आई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर एक विशेष प्रावधान भी है। आप इस तरह की कोई घटना दर्ज कराने के लिये पोर्टल पर जा सकते हैं। ’’

साइबर अपराध की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने के लिये पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की खातिर यह पोर्टल केंद्र सरकार की एक पहल है।

इस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों का निस्तारण शिकायत में उपलब्ध सूचना के आधार पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां और पुलिस करती है।

एक अधिकारी ने बताया कि शीघ्र कार्रवाई के लिये यह जरूरी है कि सही और सटीक ब्योरा मुहैया कराया जाए।

भाषा सुभाष मनीषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement