Business Standard
Advertisement
Equity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौते
अन्य समाचार तेजपाल 6 दिन की पुलिस हिरासत में
'

तेजपाल 6 दिन की पुलिस हिरासत में

PTI

- December,01 2013 2:23 PM IST

न्यायिक मजिस्ट्रेट :प्रथम श्रेणी: शमा जोशी ने पुलिस के आग्रह पर तेजपाल को उसकी हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया।

तेजपाल को गोवा पुलिस की अपराध शाखा आज दोपहर को अदालत ले कर आई थी। कल उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

तहलका के संपादक ने रात पुलिस के हवालात में तीन लोगों के साथ बिताई जिनमें से दो हत्या के आरोपी हैं। रात 12 बज कर करीब 80 मिनट पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए यहां स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

चिकित्सकीय जांच के बाद 50 वर्षीय तेजपाल जब गोवा मेडिकल कॉलेज से बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों से बात करने से मना कर दिया।

उनके साथ उनके वकील थे। पुलिस मुख्यालय के बाहर तेजपाल के परिजन खड़े थे। बाद में तहलका के संपादक को हवालात ले जाया गया। उनके परिवार वालों ने उनके लिए एक जोड़ी कपड़े भिजवाए जिसकी अदालत ने अनुमति दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद, चिकित्सकीय जांच के दौरान और हिरासत में तेजपाल शांत रहे।

जारी भाषा मनीषा सुजाता

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement