लाठेर ने स्नैच में 83 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 102 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। इस भारतीय को कुल 185 किग्रा वजन उठाने के लिए भी रजत पदक दिया गया।
इस प्रतियोगिता के दौरान युवा, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले एक साथ हो रहे हैं। इन तीनों वर्गों में क्रमश: 15, 15 और 11 भारोत्तोलक भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
भाषा