यादव ने हरदोई के बिलग्राम इलाके में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखते हुए कहा , दिल्ली की कुर्सी के लिए दिल बडा होना चाहिए ... नरेन्द्र मोदी की बातें व सोच संकुचित है ...भाजपा में मारामारी मची है ्र अपने ही बडे नेताओं को चपरासी की हैसियत में ला खडा किया गया है ्र भाजपा की गरजना रैलियों के बाद खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ आदि जगहों पर हुई सपा की रैलियांे ने इस बात का अहसास करा दिया कि भाजपा का खेल खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि मोदी की रैलियों में भीड इसलिए जुटती है कि भीड मुख्यमंत्री रहते हुए हजारों की हत्या करा देने वाले को देखने आती है। सांप्रदायिक ताकतों को जनता नकार देगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा , देश में आज गंभीर समस्याएं है जो कांग्रेस की देन हैं। केन्द्र प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है और दिल्ली की सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड दिये हैं।