Business Standard
Advertisement
अब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ीभारत पर Amazon का बड़ा दांव! AI और क्लाउड इंफ्रा में ₹1.23 लाख करोड़ का नया निवेश2004 के बाद नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा? जानें पूरा मामलाकमजोर मानसून से किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स ने बताया निवेशकों को क्या करना चाहिएटैक्स प्लानिंग से इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग तक, ग्रीन हो रहे हैं दुनिया के गोल्डन वीजा प्रोग्रामक्या आपका पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? MEA के खुलासे ने उड़ाए लोगों के होशAI की दुनिया में चीन की बड़ी छलांग! DeepSeek से Quantum Tech तक कैसे बदली तस्वीरTata Power से Suzlon को 400 मेगावाट का नया ऑर्डर, साझेदारी 1 GW के पार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजरबाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की राय
अन्य समाचार दिल्ली की जनता तय करे, कर्मठ सरकार चाहिए या धरना सरकार चाहिए: शाह
'

दिल्ली की जनता तय करे, कर्मठ सरकार चाहिए या धरना सरकार चाहिए: शाह

PTI

- January,25 2020 4:43 AM IST

23 जनवरी (भाषा) गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले पांच साल में अरविंद केजरीवाल ने एक भी चुनाव नहीं जीता है और दिल्ली की जनता को यह तय करना है कि अगले पांच साल के लिए नरेन्द्र मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए।

दिल्ली के मटियाला क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ पिछले पांच साल में केजरीवाल ने एक भी चुनाव नहीं जीता। पहले वाराणसी में हारे, हरियाणा में हारे, पंजाब में हारे, एमसीडी चुनाव में हारे, फिर लोकसभा चुनाव में भी सारी सीटें हार गए। एक चुनाव जिताने के बाद सारे चुनाव दिल्ली की जनता ने उन्हें हराए हैं । ’’

उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद दिल्ली की जनता वोट डालकर दिल्ली की नई सरकार तय करने वाली है।

शाह ने कहा कि आपका एक वोट ये तय करेगा कि पांच साल के लिए मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए? ये आपको तय करना होगा ।

आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि दो साल पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे लगे । मोदी जी ने इनको जेल में डाला तो तुरंत केजरीवाल और राहुल एंड कंपनी वहां पहुंच गई और कहने लगें कि ये उनका वाणी स्वतंत्रता का अधिकार है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल पहले दिल्ली की जनता ने बड़ा भरोसा करके अरविंद केजरीवाल को वोट दिया था लेकिन उन्होंने वादे पूरे नहीं किये ।

गृह मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने के साढ़े चार साल तक ये कहते थे कि मोदी जी ने मुझे कुछ काम ही नहीं करने दिया, इसलिए दिल्ली का विकास नहीं हुआ। अब कहते हैं, पांच साल में दिल्ली का विकास मैंने किया ।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना लाए, ये भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नहीं लागू की। करीब 112 ऐसी योजनाओं के बीच में केजरीवाल रोड़ा बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि एक बार ये रोड़ा हटा दो तो ये सभी योजनाएं दिल्ली वालों के घर तक पहुंच जाएगी ।

शाह ने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीबों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। लेकिन केजरीवाल सरकार के कारण ये योजना दिल्ली के लोगों को नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को डर है कि अगर इस योजना से गरीब को फायदा होगा, तो वो मोदीजी को वोट दे देगा

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को हम अधिकृत कर देंगे। लेकिन हमेशा इस काम में अड़ंगा लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के करीब 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को पांच हजार रुपये में अपने घर का मालिकाना हक देने का काम किया है

शाह ने कहा, ‘‘ मैं केजरीवाल को याद कराने आया हूं कि भइया केजरीवाल ! आपने जो वादे किए थे वो आप तो भूल गए लेकिन वो वादे न दिल्ली की जनता भूली है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता भूले हैं । ’’

उन्होंने सवाल किया कि जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए, कितने सीसीटीवी कैमरा लगाए, कितने डीटीसी की बसें लाए ।

शाह ने कहा कि आज पूरे भारत में सबसे खराब पानी दिल्ली की जनता को मिल रहा है। यमुना जी को स्वच्छ करना आप के बूते की बात नहीं है। हम यमुना स्वच्छ करेंगे।

भाषा दीपक

दीपक नरेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement