Business Standard
Advertisement
अब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ीभारत पर Amazon का बड़ा दांव! AI और क्लाउड इंफ्रा में ₹1.23 लाख करोड़ का नया निवेश2004 के बाद नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा? जानें पूरा मामलाकमजोर मानसून से किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स ने बताया निवेशकों को क्या करना चाहिएटैक्स प्लानिंग से इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग तक, ग्रीन हो रहे हैं दुनिया के गोल्डन वीजा प्रोग्रामक्या आपका पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? MEA के खुलासे ने उड़ाए लोगों के होशAI की दुनिया में चीन की बड़ी छलांग! DeepSeek से Quantum Tech तक कैसे बदली तस्वीरTata Power से Suzlon को 400 मेगावाट का नया ऑर्डर, साझेदारी 1 GW के पार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजरबाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की राय
अन्य समाचार जिसे विरोध करना हो करे, मगर सीएए वापस नहीं होने वाला : शाह
'

जिसे विरोध करना हो करे, मगर सीएए वापस नहीं होने वाला : शाह

PTI

- January,23 2020 4:54 AM IST

21 जनवरी (भाषा) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे विपक्ष की आंखों पर वोट बैंक की पट्टी बंधी होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को साफ किया कि जिसको विरोध करना हो करे

शाह ने सीएए के समर्थन में यहां आयोजित जागरूकता रैली में कहा कि सीएए नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि देने का कानून है, मगर कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी आंखों पर वोट बैंक की पट्टी बंधी है।

उन्होंने कहा ''जिसको विरोध करना हो करे, मगर सीएए वापस नहीं होने वाला है।''

शाह ने विपक्षी दलों को सीएए पर बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा ''सीएए के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है कि इससे देश के मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। मैं कहने आया हूं कि जिसमें भी हिम्मत है वह इस पर चर्चा करने के लिये सार्वजनिक मंच ढूंढ ले। हम चर्चा करने के लिये तैयार हैं।''

शाह ने कहा कि सीएए की कोई भी धारा किसी भी नागरिक की नागरिकता लेती हो तो बता दें। उन्होंने कहा कि आज देश में इसके खिलाफ दंगा और धरना—प्रदर्शन कराया जा रहा है जो गलत है।

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा का सीएए के प्रति जनजागरण का अभियान इस कानून के खिलाफ दुष्प्रचार करके देश को तोड़ने की साजिश रचने वालों के खिलाफ मुहिम है।

उन्होंने इस मौके पर 'जो बोले सो निहाल' का नारा भी लगवाया।

गृह मंत्री ने सीएए का विरोध करने वाली कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से पूछा ‘‘ जब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में करोड़ों लोग धर्म के आधार पर मारे गये तब आप कहां थे। कश्मीर से पांच लाख पंडितों को विस्थापित किया गया, मगर इन दलों के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षों से प्रताड़ित लोगों को अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने का मौका दिया है।’’

शाह ने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए दावा किया कि अयोध्या में तीन महीने के अंदर आसमान छूता हुआ मंदिर बनेगा।

भाषा अमृत सलीम मनीषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement