Advertisement
Explainer: जेडी वेंस का बिना समझौते किए इस्लामाबाद से वापस लौटने के बाद अब आगे क्या होगा?NSE IPO: ₹20 हजार करोड़ का मेगा इश्यू में लगाना चाहते हैं पैसा? जानें क्यों हर निवेशक नहीं है एलिजिबलAsha Bhosle Passes Away: 12,000 गानों की आवाज खामोश! नहीं रहीं आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधनMCap: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! टॉप 8 कंपनियों की वैल्यू 4.13 लाख करोड़ बढ़ी, HDFC Bank सबसे आगेTCS का बड़ा हायरिंग ब्लास्ट! FY27 में 25,000 फ्रेशर्स को ऑफर, लेकिन आगे की भर्ती पर CEO ने डिमांड को बताया गेमचेंजरअमरावती को बड़ा फंडिंग बूस्ट! वर्ल्ड बैंक ने जारी किए $340 मिलियन, अप्रैल में और $150 मिलियन मिलने की उम्मीदFPI का भरोसा टूटा! अप्रैल के 10 दिन में ₹48,213 करोड़ की निकासी, क्या निवेशकों के लिए खतरे की घंटी?US-Iran Talks: परमाणु जिद या सख्त शर्तें, 21 घंटे बाद भी क्यों नहीं बनी डील; किन कारणों से बिगड़ी बातचीतबारिश के बाद अब तपेगा देश! IMD का अलर्ट, इन राज्यों में हीटवेव का कहर; जानें कब और कहां बढ़ेगी सबसे ज्यादा गर्मीUS-Iran War: ईरान से डील फेल! 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, खाली हाथ लौटे वेंस; क्या अब बढ़ेगा युद्ध का खतरा?
अन्य समाचार अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर विकास के रास्ते पर: शाह
'

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर विकास के रास्ते पर: शाह

PTI

- October,29 2019 5:03 AM IST

जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन कानून, 2019 के प्रभावी होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है।

शाह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कदम के कारण आतंकवादियों को अपने अंतिम दिनों की गिनती शुरू करनी पड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वासन देना चाहूंगा कि (अनुच्छेद) 370 और 35 (ए) के हटाने से कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। और इसके साथ ही कश्मीर में आतंकवादियों ने अपने अंतिम दिन गिनने शुरू कर दिए हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं ने संसद में कहा था कि खून-खराबा होगा। मैं उन्हें बताना चाहूंगा, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। न तो कोई गोली चलाई गयी और न ही किसी मौत की सूचना है। कश्मीर शांति से विकास के रास्ते पर है।’’

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 (ए) हटाने से कश्मीर का हमेशा के लिए भारत के साथ विलय में मदद मिली और यह कदम भारत के पहले गृह मंत्री दिवंगत सरदार पटेल के सपने को पूरा करने का एक तरीका है।

शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने देसी रियासतों को भारत में विलय किया, लेकिन कश्मीर छूट गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में उस सपने को पूरा करने के लिए इन अनुच्छेदों को रद्द कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच और छह अगस्त को, नरेंद्र भाई ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटा दिया और कश्मीर को हमेशा के लिए भारत में विलय कर दिया।’’

शाह ने दावा किया कि गुजरात के केवडिया में 182 मीटर ऊंची ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ प्रतिमा भारत के ‘‘लौह पुरुष के 70 वर्षों के अपमान’’ को दुरूस्त करने का एक तरीका है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई व्यक्ति केवडिया में सरदार पटेल की प्रतिमा को देखता है तो उसे पता चलता है कि 70 साल से सरदार साहब को मिले अपमान को किस तरह ब्याज के साथ वापस किया गया। आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश का एक ऐसा स्थान बन गया है, जहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं।’’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एकता की शपथ दिलाने के लिए फिर स्मारक का दौरा करेंगे।

पाकिस्तान समर्थित आतंकी शिविरों के खिलाफ सर्जिकल और हवाई हमलों के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि ये कदम उन जवानों का बदला लेने के लिए थे जो देश की सीमाओं की रक्षा के साथ साथ आतंकियों की गोलियों के शिकार को गए थे।

शाह ने जोर दिया कि मोदी ने दुनिया को ‘‘भारतीय प्रधानमंत्री की राय’’ के महत्व का एहसास कराया।

शाह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने तथा अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और विधवा योजना का लाभ लाभार्थियों को वितरित करने के लिए अहमदाबाद और पास के साणंद में थे।

उन्होंने शनिवार को अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की लगभग 800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

5,532 विधवाओं को पेंशन योजना के लाभ वितरित किए गए वहीं 172 परिवारों को पीएमएवाई के तहत घर आवंटित किए गए।

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘जिन्होंने 70 साल तक देश पर शासन किया, वे लोगों को ये बुनियादी सुविधाएं (स्वास्थ्य, सिलेंडर, शौचालय, घर) प्रदान नहीं कर सके।’’

आयुष्मान भारत, शौचालय, उज्ज्वल भारत के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर आदि योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में देश की जनता ने बदलाव का फैसला किया और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और पांच साल के भीतर, मोदी और भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया कि लोगों को ये सुविधाएं मुहैया हों।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement