Advertisement
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंकाStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा; IT शेयरों में भारी बिकवाली, 5 साल के निचले स्तर पर Infosys
अन्य समाचार पेट्रोल 2.35 रपये और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा
'

पेट्रोल 2.35 रपये और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा

PTI

- August,31 2013 8:13 PM IST

पेट्रोलियम पदार्थांे की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल ने यह घोषणा की है। मूल्यवृद्धि आज मध्यरात्रि से प्रभावी होगी। कंपनी के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम में की गई इस वृद्धि में वैट शामिल नहीं है। वास्तविक मूल्य वृद्धि वैट सहित अधिक होगी और विभिन्न शहरों में अलग अलग होगी।

दिल्ली में इस वृद्धि के बाद वैट सहित पेट्रोल के दाम 2.83 रपये बढ़कर 74.10 रपये लीटर हो जायेंगे, जबकि मुंबई में यह 78.61 रपये से बढ़कर 81.57 रपये लीटर होगा। जून के बाद से पेट्रोल के दाम में यह लगातार छठी वृद्धि होगी। इस दौरान पेट्रोल के दाम कुल 9.17 रपये लीटर तक बढ़ चुके हैं। हालांकि, इस वृद्धि में वैट शामिल नहीं है। वैट को भी शामिल किया जाये तो दिल्ली में एक जून से अब तक पेट्रोल 11 रपये लीटर महंगा हो चुका है।

डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वैट यानी मूल्य वर्धित कर सहित यह वृद्धि 57 पैसे की होगी। दिल्ली में इस वृद्धि के साथ डीजल का दाम 51.97 रपये लीटर होगा। मुंबई में यह 58.86 रपये लीटर बिकेगा। सरकार ने जनवरी में तेल कंपनियों को हर महीने डीजल के दाम में हल्की वृद्धि करने की अनुमति दी थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement