Business Standard
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव
अन्य समाचार तेलंगाना भाजपा ने पूर्ण कैबिनेट का गठन नहीं करने पर केसीआर की आलोचना की
'

तेलंगाना भाजपा ने पूर्ण कैबिनेट का गठन नहीं करने पर केसीआर की आलोचना की

PTI

- February,11 2019 5:15 AM IST

भाजपा के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई कैबिनेट नहीं है, अधिकारी सरकार चला रहे हैं। यह एक या दो दिनों की .. चार दिनों की देरी नहीं है, केसीआर (मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) के पदभार ग्रहण करने के बाद से यह दूसरा महीना चल रहा है।’’

सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को शानदार जीत मिलने के बाद चंद्रशेखर राव ने 13 दिसंबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था। उनके साथ सिर्फ एक मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने शपथ ली थी।

उन्होंने दावा किया कि यह ‘भारत के लिए यह एक नया रिकार्ड’ है और तेलंगाना के लिए ‘शर्म का विषय’ है कि करीब दो महीने बाद भी एक पूर्ण कैबिनेट का गठन नहीं किया गया ।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 163 में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सहायता के लिए मंत्रिपरिषद के गठन की बात कही गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का मतलब मंत्रिपरिषद है। विधानसभा का मतलब मंत्रिपरिषद है। मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं। कोई मंत्री ही नहीं है तो आप किस बात के प्रमुख हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि यह रवैया लोकतंत्र का अपमान है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही राज्य में एक पूर्ण कैबिनेट का गठन नहीं किया जाता तो भाजपा को राष्ट्रपति और राज्यपाल का दरवाजा खटखटाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री को बुलाकर पूर्ण कैबिनेट बनाने को कहना चाहिए ।

उधर इस बारे में विपक्ष के आरोप को नकारते हुए टीआरएस के प्रवक्ता आबिद रसूल खाने पहले ही कह चुके हैं कि सरकार ने समूचे प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों की एक समिति गठित की है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement