Business Standard
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान
अन्य समाचार ढकोसला है महागठबंधन : अमित शाह
'

ढकोसला है महागठबंधन : अमित शाह

PTI

- February,08 2019 5:14 AM IST

शाह ने यहां ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में कहा, ''महागठबंधन ढकोसला है। उससे डरने की जरूरत नहीं है। लोग पूछते हैं कि बुआ (बसपा सुप्रीमो मायावती) और भतीजा (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) इकट्ठे हो गये अब यूपी (उत्तर प्रदेश) का क्या होगा? मैं कहता हूं कि राहुल (कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी) को भी इकट्ठा कर लो, यूपी में भाजपा की 73 से 74 सीटें होने वाली हैं।''

उन्होंने कहा, ''मैं कार्यकर्ताओं का आह्वान करने आया हूं कि बुआ—भतीजे की जुबान पर अलीगढ़ का ताला लगाने का काम भाजपा 74 सीटें जीतकर करेगी।''

सपा—बसपा पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने परिवारवाद से ग्रस्त उत्तर प्रदेश दिया था लेकिन हमने जात-पात को हटा कर ‘सबका साथ सबका विकास’ करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने घुसपैठियों का कांग्रेस समर्थन कर रही है लेकिन देश के कोने-कोने से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम मोदी सरकार करेगी।

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हाल ही में एक ही तहसील के अंदर 140 हेक्टेयर जमीन सपा—बसपा के गुंडों से मुक्त कराई गई है।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार आई है, दुश्मनों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। अपने देश के दुश्मनों को जवाब अब तक सिर्फ दो ही देश अमेरिका और इस्राइल देते थे लेकिन अब तीसरा नाम भारत का भी जुड़ गया है।

राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि अयोध्या में उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए यही कहना चाहता हूं कि हमारा रूख तो साफ है, लेकिन वे राम मंदिर पर अपना एजेंडा साफ करें।

शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बंगाल में ममता भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का काम कर रही हैं लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता भी ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। पिछले आम चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को 73 सीटें मिली थीं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement