Advertisement
UPI साइन-अप में होगा बड़ा बदलाव: अब बिना SMS के संभव होगी डिवाइस बाइंडिंग की सुरक्षित प्रक्रियाUS Tariffs: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ट्रंप का पलटवार, 10% ग्लोबल टैरिफ का ऐलानपरोपकार की नई मिसाल: 540 अरब डॉलर पहुंचा भारत का दान बाजार, छोटे परिवारों ने भी पेश की नजीरमोदी-लूला के बीच होगी ऐतिहासिक वार्ता, विमानन और फार्मा क्षेत्र में होंगे कई बड़े द्विपक्षीय समझौतेविनोद खोसला की खरी-खरी: जोखिम लेने से डरता है भारतीय VC समुदाय, नवाचार के बजाय मुनाफे पर है जोरनोवार्टिस एजी का भारत से एग्जिट: नोवार्टिस इंडिया में 70.68% हिस्सेदारी बिक्री का सौदाUS की ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल हुआ भारत, चीन पर निर्भरता कम करने व AI सिक्योरिटी के लिए मिलाया हाथएआई इम्पैक्ट समिट में बनी व्यापक आम सहमति, सभी बड़े देशों ने घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षरQualcomm के CEO क्रिस्टियानो एमॉन का दावा: मोबाइल से OS और ऐप्स की छुट्टी कर देंगे AI एजेंटTCS के CEO का दावा: AI के आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरियों में नहीं होगी कोई कमी
अन्य समाचार युवक का दावा , पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया
'

युवक का दावा , पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया

PTI

- July,06 2013 9:15 AM IST

शहर के पार्क सर्कस इलाके में एक फास्ट फूड सेंटर में काम करने वाले मोहम्मद रफीक ने आरोप लगाया कि बीती रात वह काम के बाद घर लौट रहा था, तभी गुंडों ने उसे घेर लिया और उसका सामान तथा रूपये छीनने का प्रयास किया।

उसने निकल भागने की कोशिश के दौरान तीन लोगों के पास पहुंचा जिन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी होने का दावा किया।

लेकिन इसी बीच गुंडे वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि वह चोर है और उसे बुरी तरह पीटा गया।

जब रफीक ने उनसे पानी मांगा तो पुलिस अधिकारी होने का दावा करने वाले तीनों लोगों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया।

नीम बेहोशी की हालत में रफीक को बाद में एक स्थानीय अदालत में भर्ती कराया गया। इस मामले में बेनियापुकुर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आज इस घटना को लेकर चुप्पी साधे रहे ।

संयुक्त आयुक्त : अपराध : पल्लब कांति घोष ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है । यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement