Business Standard
Advertisement
Reliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!
अन्य समाचार नशेड़ी बेटे ने मां-बाप को चाकुओं से गोद कर मार डाला
'

नशेड़ी बेटे ने मां-बाप को चाकुओं से गोद कर मार डाला

PTI

- June,23 2013 4:13 AM IST

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बेटे ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि बदमाशों ने उसके माता-पिता की हत्या कर दी है। लेकिन मौके पर पहंुची पुलिस ने शक के आधार पर जब बेटे से सख्ती से पूता की तो उसने अपने माता-पिता की हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हमलावर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आज जेल भेज दिया।

मेडिकल पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को हुई घटना में मारे जाने वालों के नाम डीपी सिंह :58: और ओमवती :56: हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी डीपी सिंह एक स्थानीय निजी स्कूल में रसायन शास्त्र विभाग के प्रमुख थे। उनकी पत्नी ओमवती किला परीक्षितगढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थीं।

दोनो घर में अपने इकलौते बेटे विनय धामा :30:, उसकी पत्नी और चार साल के पोते के साथ रह रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर विनय धामा की अपने माता-पिता के साथ बहस हो गई और विनय धामा ने अपने माता-पिता की चाकुओं से गोद कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतक दंपति की बेटी शालू ने अपने भाई विनय धामा के खिलाफ दर्ज कराई है।

पुलिस ने हमलावर आरोपी बेटे के साथ पूता के आधार पर बताया कि हमलावर नशेड़ी था और घटना के दिन :शुक्रवार रात को: वह अपने माता-पिता से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर उसने पहले अपने पिता की चाकुओं से गोद कर हत्या की बाद में जब मां बचाने आईं तो उसकी भी हत्या कर दी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement