Business Standard
Advertisement
जियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफादेश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्सकोटक म्युचुअल फंड का नया मल्टी सेक्टर FOF, ₹1000 से शुरू कर सकते हैं निवेशअब कोयले से बनेगी यूरिया और गैस, कोल गैसीफिकेशन के लिए मिले 7 बड़े आवेदन, अदाणी का नाम भी शामिलअंदर की खबर पर शेयर खरीदा तो फंसेंगे, गिफ्ट सिटी में आए नए नियममानसून ने दिया किसानों को झटका! बुवाई घटी, अब गेहूं-चना की फसल पर भी मंडराया खतरा
अन्य समाचार पश्चिम बंगाल : इस्लामपुर झड़प में एक और छात्र की मौत
'

पश्चिम बंगाल : इस्लामपुर झड़प में एक और छात्र की मौत

PTI

- September,21 2018 9:33 PM IST

रायगंज (पश्चिम बंगाल), 21 सितंबर (भाषा) उत्तरी दिनाजपुर में भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में घायल हुए कॉलेज के एक छात्र की मौत के साथ इस मामले में मृतकों की संख्या दो हो चुकी है।

घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने जिले में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल छात्र तापस बर्मन की मौत हो गयी।

आईटीआई के छात्र राजेश सरकार की गुरूवार को मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हुई लेकिन उत्तरी दिनाजपुर के एसपी सुमनीत कुमार ने कहा कि पुलिस ने गोली नहीं चलायी थी।

हालांकि, एसपी ने स्वीकार किया कि छात्र गोलियों से घायल हुए थे और कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है कि किसने गोलियां चलायी थी।

कुमार ने कहा कि भीड़ के पास अवैध हथियार और बम थे तथा झड़प में पुलिस के 14 कांस्टेबल घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में सात लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें कुछ भाजपा के समर्थक हैं।

बर्मन और सरकार इलाके के बाशिंदे थे और इस्लामपुर इलाके में डारीभीत उच्च विद्यालय के पूर्व छात्र हैं।

स्कूल के लिए उर्दू शिक्षकों की भर्ती पर हंगामा शुरू हुआ। छात्रों का कहना था कि उन्हें विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षकों की जरूरत है।

छात्रों और इलाके के निवासियों ने गुरूवार को तीनों नवनियुक्त उर्दू शिक्षकों को स्कूल जाने से रोक दिया और रिक्त पदों को भरे जाने की मांग की।

उर्दू शिक्षकों ने गुरूवार को स्कूल में जाने की कोशिश की लेकिन भीतर नहीं जाने देने पर उन्होंने पुलिस की मदद ली। गुरूवार को झड़प में शिक्षकों के साथ जा रहे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

भाजपा ने शुक्रवार को उत्तरी दिनाजपुर जिले में सुबह छह बजे से 12 घंटे के बंद का आह्वान किया। प्रभावित इलाके में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षाणिक संस्थान बंद रहे।

बंद समर्थकों ने रायगंज में दो सरकारी बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया । निजी गाड़ियां सड़कों पर नहीं उतरी।

अधिकारियों ने बताया कि इस्लामपुर और रायगंज से बंद का समर्थन करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी ने कोलकाता में कहा, ‘‘आरएसएस बाहरी लोगों को वहां ला रहा है और राजनीति करने में लिप्त है। (घटना के लिए) आरएसएस या भाजपा, जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस को हर चीज में आरएसएस का भूत नजर आता है। उन्हें आत्म अवलोकन करना चाहिए और अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। पुलिस ने छात्रों पर गोलियां चलायी, यह ठीक नहीं है।’’

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement