Business Standard
Advertisement
भारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेट
अन्य समाचार शाह ने एनआरसी के मुद्दे पर ममता, राहुल पर साधा निशाना
'

शाह ने एनआरसी के मुद्दे पर ममता, राहुल पर साधा निशाना

PTI

- August,13 2018 4:45 AM IST

शाह ने कहा कि तृणमूल सरकार ने बांग्लादेश से घुसपैठ के साथ-साथ भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी से बांग्लादेश से घुसपैठ और एनआरसी पर अपने रूख को स्पष्ट करने के लिए भी कहा।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने अपने भाषण की शुरूआत बंगाल से टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे।

शाह ने बनर्जी से पूछा,‘‘आप बांग्लादेशी घुसपैठियों को क्यों रखना चाहती है?’’ उन्होंने कहा कि वह (बनर्जी) ‘‘वोट-बैंक की राजनीति’’ के कारण एनआरसी के खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिये पूर्व की वामपंथी सरकार का वोट बैंक थे और अब वे टीएमसी का एक वोट बैंक बन गये है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement