Business Standard
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स
अन्य समाचार त्रस्त जनता कांग्रेस की छुट्टी करना चाहती है, भाजपा सत्ता में आयेगी :नायडू
'

त्रस्त जनता कांग्रेस की छुट्टी करना चाहती है, भाजपा सत्ता में आयेगी :नायडू

PTI

- August,17 2013 6:33 PM IST

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आज यहां 2014 के लोकसभा चुनावों के सिलसिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमिटी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दो टूक कहा कि देश की जनता को कांग्रेस की इस भ्रष्ट शासन व्यवस्था और सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई से सिर्फ भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है और इस बात को जनता समझ गयी है।

उन्होंने कहा कि जनता बेसब्री से मनमोहन सिंह की सरकार के जाने का इंतजार कर रही है।

यह पूछे जाने पर कि हाल में हुए अनेक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण तो भाजपा की हालत भी बहुत अच्छी नहीं बता रहे हैं तो इस तरह के उनके दावे का क्या आधार है, वेंकैया ने कहा, चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। उस पर उनकी पार्टी भरोसा नहीं करती। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे अनेक एग्जिट पोल गलत साबित भी हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता की नब्ज पहचानती है और सत्ता परिवर्तन के लिए वह जनता को स्वस्थ विकल्प प्रदान करेगी।

जारी, भाषा, इन्दु, ,

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement