facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

WTC Final: अगर मगर के फेर से बचने के लिए भारत को जीतना होगा चौथा टेस्ट मैच

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 3:51 PM IST
ICC Test Ranking: Ashwin tops Test bowlers' rankings, Root becomes number one batsman overtaking Labushen

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में नौ विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में स्वत: जगह बनाने के लिए नौ मार्च से अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को जीतना होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में जीत के साथ ही डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट पक्का कर लिया जहां उसके सामने भारत या श्रीलंका की चुनौती होगी। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगी। इस मुकाबले में अगर भारत को शिकस्त मिली या मैच डॉ या टाई पर छूटा तो उसे फाइनल के टिकट के लिए श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने जाने वाले दो टेस्ट मैचों के परिणाम का इंतजार करना होगा।

भारतीय टीम अगर इस मैच को जीतने में विफल रहती है और श्रीलंका न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा दे तो वह फाइनल में पहुंच जायेगा। ऑस्ट्रेलिया 68.52 प्रतिशत अंकों (पीसीटी) के साथ डब्ल्यूटीसी तालिका में सबसे ऊपर है। प्रतिशत अंकों की गणना किसी टीम द्वारा अर्जित अंकों को कुल अंक के आधार पर किया जाता है।

इसमें टीम को जीत के लिए 12 अंक, ड्रॉ के लिए चार और टाई होने की स्थिति में छह अंक मिलते है। मौजूदा चक्र में ऑस्ट्रेलिया के 18 मैचों में 11 जीत और चार ड्रॉ के आधार पर 148 अंक हैं। इससे उसका पीसीटी 68.52 का है। भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में हारने के बाद भी टीम तालिका में शीर्ष पर रहेगी।

भारत अब तक 17 टेस्ट (10 जीत और 2 ड्रॉ) से 123 अंक हासिल कर चुका है। उसका पीसीटी 60.29 है। धीमी ओवर गति के कारण इस चक्र के दौरान भारत ने कुछ अंक गंवाए हैं। अगर भारत आखिरी टेस्ट जीतता है, तो उसका पीसीटी 62.5 हो जाएगा। इससे टीम दूसरा स्थान पक्का कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इसमें हार के बाद टीम का पीसीटी 56.94, ड्रॉ के बाद 58.79 और टाइ के बाद 59.72 रह जायेगा और ऐसे में उसे श्रीलंका के मैचों के नतीजे का इंतजार करना होगा।

श्रीलंका का वर्तमान पीसीटी संभावित 120 (10 टेस्ट) से 64 अंकों के साथ 53.33 है। टीम अगर न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों मैच जीतती है तो उसका पीसीटी 61.11 हो जायेगा। दौरे के दोनों मैचों में से एक भी हार या ड्रॉ से टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement