facebookmetapixel
Advertisement
SBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियम

WTC Final 2023: डब्लूटीसी फाइनल को लेकर कोच राहुल द्रविड़ का प्लान तैयार, इन खिलाड़ियों संग इंग्लैंड के लिए भरेंगे उड़ान

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 12:03 PM IST
Rahul Dravid

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC Final) का दूसरे सीजन का फाइनल मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिय के बीच ओवल के मैदान पर 7-8 जून को खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को जानकारी दी है कि टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) कोचिंग स्टाफ के साथ 23 या 24 मई को ही लंदन के लिए रवाना होंगे।

खबरों के अनुसार, आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को जीतने के लिए राहुल द्रविड़ ने एक खास प्लान तैयार किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल 2023 प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाले कुछ खिलाड़ी द्रविड़ के साथ लंदन चले जाएंगे। वहीं, बाकी के खिलाड़ी प्रिपरेटरी कैंप के लिए उनके साथ जुड़ेंगे। एक जून से कैंप शुरू होगा जिसमें रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

हालांकि, चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया को अंतिम दौर की तैयारियों के लिए ज्वाइन करेंगे। पुजारा हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन II (County Championship Division II) में Sussex के लिए खेल रहे हैं। 21 मई तक वो इसको खेलने में व्यस्त रहेंगे। इसके खत्म होने के बाद ही पुजारा एक छोटा सा ब्रेक लेंगे और आखिरी राउंड की तैयारियों में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।

इस बीच चार सदस्यीय चयन समिति मई के पहले हफ्ते में टीम का चयन करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जहां टीम के लगभग सभी खिलाड़ी अपनी जगह बरकरार रखेंगे, वहीं चयनकर्ताओं को श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट पर फैसला ले सकते हैं।

ऐसी खबरें हैं कि सूर्यकुमार यादव के पास अभी भी इंग्लैंड में टेस्ट खेलने के लिए पर्याप्त अनुभव नहीं है, जिसके कारण चयनकर्ता डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अजिंक्य रहाणे को फाइनल के लिये टीम में बुला सकते है।

इसके अलावा, टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को आजमा सकती है। वहीं, बुमराह की जगह उमेश यादव को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement