facebookmetapixel
Advertisement
TVS Motor का शेयर ऑल टाइम हाई पर, ₹2 लाख करोड़ मार्केट कैप से बस चंद कदम दूरमिडकैप-स्मॉलकैप में पैसा लगाने का सही समय? मोतीलाल ओसवाल ने बताई निवेश की नई रणनीतिAir India को पटरी पर आने में लगेंगे 10 साल! टाटा चेयरमैन ने बताई बड़ी वजहप्रधानमंत्री मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर IT मंत्रालय ने मेटा से माँगा जवाबचीन के सस्ते AI मॉडल बने अमेरिका के लिए खतरा! जेफरीज की वॉर्निंग, निवेशक क्यों हो जाएं सतर्क?Coal India: Q1 के बाद ब्रोकरेज बंटे, किसी ने दिया ₹475 का टारगेट तो किसी ने दी ‘Reduce’ की सलाहEPFO Update: शादी के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, EPF के पैसे मिलने में हो सकती है बड़ी दिक्कतAdani Green Share Price: बैटरी स्टोरेज पर बड़ा दांव, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; आगे क्यों दिख रही दमदार ग्रोथ?अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम

WPL 2024: RCB के खिलाफ लौटेंगी मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत

Advertisement

फॉर्म में चल रही हरमनप्रीत चोट के कारण बुधवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ नहीं खेल सकी थी।

Last Updated- February 29, 2024 | 2:53 PM IST
WPL 2024: RCB के खिलाफ लौटेंगी मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत , WPL 2024: Mumbai captain Harmanpreet will return against RCB

WPL 2024: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच चार्लोट एडवडर्स ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ शनिवार को WPL के अगले मैच में उपलब्ध होंगी। फॉर्म में चल रही हरमनप्रीत चोट के कारण बुधवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ नहीं खेल सकी थी। मुंबई को सात विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था।

हरमन आज चयन के लिये उपलब्ध नहीं थी- एडवडर्स

एडवडर्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हरमन आज चयन के लिये उपलब्ध नहीं थी लेकिन शनिवार को RCB के खिलाफ खेलेगी। मुझे इसका पूरा यकीन है। हरमनप्रीत ने इस WPL में दो मैचों में 101 रन बनाये हैं। मुंबई को अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की कमी भी खली जो चोटिल है। एडवडर्स ने कहा कि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है लेकिन RCB के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है।

Also read: Hardik Pandya के लिए अलग नियम क्यों…अय्यर-ईशान को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने पर इरफान पठान ने उठाया सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके लिये इंतजार कर रहे हैं। यह लंबा नहीं होना चाहिये लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।’ यूपी वारियर्स की वृंदा दिनेश के कंधे में भी फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और उनका स्कैन कराया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement