facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

भारत दौरे के लिये वॉर्नर हमारी रणनीति का हिस्सा : कोच मैकडोनाल्ड

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:30 PM IST

भारत दौरे के लिये वॉर्नर हमारी रणनीति का हिस्सा : कोच मैकडोनाल्ड
PTI / मेलबर्न  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) आस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वॉर्नर के टेस्ट कैरियर को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह अनुभवी बल्लेबाज खराब फॉर्म के बावजूद अगले साल के भारत दौरे के लिये टीम की रणनीति का हिस्सा है ।

वॉर्नर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में सिर्फ 25 . 5 की औसत से रन बनाये और 2022 में नौ टेस्ट में उनका औसत 23 ही रहा है ।

मैकडोनाल्ड ने शनिवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिसबेन में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ अगले तीन टेस्ट में प्रदर्शन देखते हैं लेकिन इस समय भारत दौरे के लिये वह हमारी रणनीति में शामिल है ।’’

36 वर्ष के वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि इस सत्र के बाद वह अपने टेस्ट कैरियर को लेकर फैसला लेंगे ।

कोच ने कहा कि वह वॉर्नर के मौजूदा फॉर्म को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ उसके भीतर रनों की भूख अभी भी है । वह क्रीज पर व्यस्त रहता है । उसने कोई संकेत नहीं दिया है और वह खेलते रहना चाहता है । हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये खेल रहे हैं और वह इसका हिस्सा बनना चाहता है । दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत का दौरा है तो फिलहाल किसी और चीज का कोई संकेत नहीं है ।’’

आस्ट्रेलिया टीम नौ फरवरी से चार टेस्ट और तीन वनडे के भारत दौरे पर आयेगी ।

भाषा मोना

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement