facebookmetapixel
Advertisement
कार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?

सेमीकंडक्टर की किल्लत से वाहनों की बिक्री घटी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:18 PM IST

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने के चलते कारखानों से डीलरों को यात्री गाडिय़ोंं की आपूर्ति जनवरी में 8 फीसदी घट गई। जनवरी 2022 में कुल यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2,54,287 इकाई रह गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 2,76,554 इकाई थी।
सायम ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने 1,26,693 यात्री कारों की आपूर्ति हुई जो एक साल पहले के समान महीने में 1,53,244 इकाई थी। इसी तरह वैन की आपूर्ति घटकर 10,632 रह गई जो जनवरी 2021 में 11,816 इकाई थी। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री जनवरी 2021 में 1,11,494 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने बढ़कर 1,16,962 इकाई हो गई। जबकि दोपहिया वाहनों की आपूर्ति 21 फीसदी घटकर 11,28,293 इकाई रह गई, जो एक वर्ष पहले 14,29,928 थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने घटकर 24,091 इकाई रह गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 26,794 थी। पिछले महीने कुल वाहनों की आपूर्ति घटकर 14,06,672 रह गई, पिछले वर्ष समान महीने में यह आंकड़ा 17,33,276 इकाई था। सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, जनवरी 2021 के मुकाबले जनवरी 2022 में बिक्री घट गई। इसकी वजह ओमीक्रोन के कारण बने चिंता के हालात और सेमीकंडक्टर की कमी है।
दूसरी ओर यात्री वाहन श्रेणी आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण बाजार की मांग पूरी नहीं कर सकी। पिछले महीने मारुति सुजूकी ने 1,28,924 इकाईयों की आपूर्ति की जबकि जनवरी 2021 में उसने 1,39,002 इकाइयों की आपूर्ति की थी। हुंडई मोटर इंडिया ने जनवरी 2021 में 52,005 इकाइयों की आपूर्ति की तुलना में पिछले महीने सिर्फ 44,022 इकाइयों की आपूर्ति की।

Advertisement
First Published - February 11, 2022 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement