facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Vega, RCB के बीच WPL-2023 के लिए गठजोड़, खिलाड़ियों की जर्सी पर दिखेगा लोगो

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 6:01 PM IST

शारीरिक और सौंदर्य देखभाल उत्पादों की अग्रणी कंपनी Vega ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB) की क्रिकेट टीम के साथ अपनी पहली खेल साझेदारी की घोषणा की है।

इसके तहत RCB के सभी मैचों के दौरान खिलाड़ियों की पैंट पर Vega का लोगो (प्रतीक चिह्न) RCB जर्सी के हिस्से के रूप में दिखाया जाएगा।

WPL की शुरुआत चार मार्च को मुंबई में उद्घाटन मैच के साथ हुई। RCB ने अपना पहला मैच पांच मार्च को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।

Vega की मुख्य विपणन अधिकारी ईती सिंघल ने कहा, “RCB के साथ हमारी साझेदारी हमें महिला क्रिकेटरों का समर्थन करने के हमारे साझा मूल्यों को प्रचारित करने में सक्षम बनाएगी।’’

RCB के प्रमुख राजेश मेनन ने कहा, ‘‘हम Vega के साथ जुड़कर खुश हैं, यह एक ऐसा ब्रांड है जिसकी WPL के लक्षित बाजार में मजबूत उपस्थिति है।’’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement