facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

भारत आने को टेस्ला की सरकार से बात

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:17 AM IST

दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला ने भारत में अपने पूर्ण स्वामित्व वाले शोरूम खोलने के नियम-कायदों पर सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी को भारत में सीधे बिक्री करने के लिए स्थानीय खरीद के नियमों समेत एकल ब्रांड खुदरा से संबंधित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। 
कम से कम दो अन्य दिग्गज विदेशी कंपनियों – ऐपल और आइकिया ने भी एकल ब्रांड खुदरा के तहत खरीद के नियमों में ढील दिए जाने से पहले सरकार के साथ लंबे समय तक बातचीत की थी। स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया ने भारत में खुदरा शोरूम खोल दिए हैं, लेकिन आईफोन बनाने वाली ऐपल ने अभी देश में अपना कोई शोरूम नहीं खोला है। पिछले साल ऐपल ने भारत के लिए अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू किया था, लेकिन महामारी की वजह से शोरूम खोलने का विचार टाल दिया था। 

उत्तरी अमेरिका और एशिया प्रशांत में टेस्ला की प्रेस टीम को भेजे गए एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। एकल ब्रांड खुदरा में 51 फीसदी से अधिक विदेशी हिस्सेदारी के प्रस्तावों के साथ आने वाली कंपनियों के लिए अपने माल की कीमत की 30 फीसदी खरीद भारत से करना आवश्यक है। विदेशी उद्यमों को भारत में परिचालन में सक्षम बनाने के लिए एफडीआई नियमों में बदलाव किया गया है। इनके मुताबिक एकल ब्रांड खुदरा कंपनी द्वारा भारत में की जाने वाली सभी खरीद को स्थानीय खरीद माना जाएगा, भले ही ये घरेलू या विदेशी बिक्री के लिए हों। 
यह नियम कहता है कि एकल ब्रांड खुदरा कारोबार (एसबीआरटी) वाली कंपनी के लिए 30 फीसदी खरीद भारत से ही करना अनिवार्य है मगर वैश्विक कारोबार के लिए भारत से की गई खरीद को भी इस 30 फीसदी में शुमार किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - September 6, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement