facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

जोस बटलर को लुभावना करार देगा राजस्थान रॉयल्स

Advertisement

‘इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स ने चार साल की पेशकश की है

Last Updated- September 19, 2023 | 3:34 PM IST
Rajasthan Royals batter Jos Buttler

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर को लुभावना करार देने जा रही है। ब्रिटिश अखबार ‘टेलीग्राफ’ ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

आईपीएल की अधिकांश टीमों की दुनिया भर की टी20 लीगों में किसी न किसी तरह हिस्सेदारी है । ऐसे में खतरा है कि दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपने देश के साथ केंद्रीय अनुबंध छोड़का फुटबॉल की तरह फ्रेंचाइजी क्लबों से करार कर सकते हैं ।

टेलीग्राफ ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स बटलर के साथ दीर्घकालिन करार करना चाहता है लेकिन अभी यह पेशकश की नहीं है और यह भी तय नहीं है कि वह करार पर सहमत होगा या नहीं ।

रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स ने चार साल की पेशकश की है ।

समझा जाता है कि अभी औपचारिक तौर पर यह पेशकश नहीं की गई है । यह देखना होगा कि विश्व कप विजेता कप्तान यह प्रस्ताव स्वीकार करता है या नहीं।’’

बटलर ने रॉयल्स के साथ 2018 में जुड़ने के बाद 71 मैचों में 18 अर्धशतक और पांच शतक लगाये हैं । वह दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में रॉयल्स की पार्ल रॉयल्स टीम के लिये भी खेलते हैं ।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement