facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

पीसीबी ने सलमान बट को राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल किया

Advertisement

सलमान बट, कामरान अकमल और राव इफ्तिखार अंजुम को हाल ही में नियुक्त मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Last Updated- December 01, 2023 | 6:33 PM IST
PCB

एक बड़े घटनाक्रम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कलंकित पूर्व कप्तान सलमान बट को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल किया है। 39 वर्ष के बट ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में पाच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद 2016 में क्रिकेट में वापसी की।

उन्हें , कामरान अकमल और राव इफ्तिखार अंजुम को हाल ही में नियुक्त मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अगस्त 2010 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में भूमिका के लिये बट पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने 2016 में क्रिकेट में वापसी की और घरेलू स्पर्धाओं में काफी सफल रहे लेकिन राष्ट्रीय टीम में दोबारा जगह नहीं बना सके।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement