facebookmetapixel
Advertisement
Knack Packaging Listing Today: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर हुई धमाकेदार लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,300 के नीचे; OMC शेयरों में 5% तक की भारी बिकवालीUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

पंत अब ठीक है, अगले साल IPL में वापसी करेगा : DC निदेशक गांगुली

Advertisement

पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये।

Last Updated- November 10, 2023 | 7:30 PM IST
ऑफ़लाइन सॉफ़्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी (टेकजॉकी) ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड सहयोगी बनाया है

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र में खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

पंत दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़े

पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये। गांगुली ने पंत के बारे में अपडेट देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (पंत) अब ठीक है। वह अगले IPL सत्र में खेलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऋषभ हालांकि यहां अभ्यास नहीं करेगा। अभी अभ्यास शुरू करने के लिए समय है। जनवरी (2024 तक) वह और बेहतर हो जायेगा।’’

Also read: ENG vs PAK, WC 2023 Preview: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद

गांगुली ने कहा, ‘‘हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान है इसलिये आगामी नीलामी के संबंध में उसने अपने विचार रखे। वह इसी वजह से यहां आया ताकि टीम संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप दे सके।’’ पंत ने भारत के लिये अंतिम टेस्ट पिछले साल दिसंबर में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement