facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

जरूरत से ज्यादा सोचना एक धारणा है, जो डेब्यू से ही मेरे साथ जुड़ी हुई है: अश्विन

Advertisement

अश्विन ने ट्वीट कर कहा कि जरूरत से ज्यादा सोचना एक धारणा है जो कि तब से मेरे साथ जुड़ी हुई है जब मैंने पूरे गर्व के साथ भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी।

Last Updated- December 26, 2022 | 3:02 PM IST
Ravichandran ashwin

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत के नायक रहे रविचंद्रन अश्विन ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उन्हें खेल के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने वाला मानते हैं।

श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक पारी खेली और भारत को संकट से बाहर निकाल कर तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने मैच में छह विकेट लेने के अलावा दूसरी पारी में नाबाद 42 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘जरूरत से ज्यादा सोचना एक धारणा है जो कि तब से मेरे साथ जुड़ी हुई है जब मैंने पूरे गर्व के साथ भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी। मैंने पिछले कुछ समय से इस बारे में सोचना शुरू किया और अब मुझे लगता है मुझे लोगों के दिमाग से यह शब्द मिटाने के लिए PR का सहारा लेने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।’’

मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के अलावा अश्विन को आधुनिक खेल का सबसे अच्छा ज्ञान रखने वाले लोगों में शुमार किया जाता है। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक व्यक्ति की यात्रा विशेष और अनूठी होती है। इस यात्रा में किसी को ज्यादा सोचने की जरूरत पड़ती है तो किसी को नहीं। जब भी कोई कहता है कि मैं बहुत ज्यादा सोचता हूं तो मैंने हमेशा अपने बारे में यही सोचा है कि मैं इसी तरह से क्रिकेट खेलता हूं और उस तरह से नहीं खेलता हूं जैसे मैं अन्य को सलाह देता हूं।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘आखिर में, मैं खेल के बारे में बहुत गहराई से सोचता हूं और अपने विचार साझा करता हूं क्योंकि मेरा मानना है के विचार साझा करने से अधिक उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। हो सकता है कि यह लोकप्रिय न हों लेकिन मेरा लक्ष्य शाब्दिक जंग जीतना नहीं बल्कि कुछ सीखना है।’’

अश्विन ने अब तक 88 टेस्ट मैचों में 449 विकेट लिए हैं। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी के नाम पर वनडे में 151 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 72 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 3:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement