facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

Ind vs WI: यशस्वी जयस्वाल के प्रदर्शन के मुरीद हुए रोहित शर्मा, खिलाड़ी की जमकर तारीफ

Advertisement

जायसवाल अपने पदार्पण मैच में 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए ।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:23 PM IST
India and West Indies test cricket match

WI vs Ind: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 171 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह हमेशा से प्रतिभाशाली था और अब उसने बता दिया कि वह शीर्ष स्तर पर खेल सकता है ।

जायसवाल अपने पदार्पण मैच में 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए । उन्होंने रोहित के साथ 229 रन की साझेदारी की । पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से जीतने के बाद रोहित ने कहा ,‘‘ वह प्रतिभाशाली है और उसने पहले भी हमें दिखाया है कि वह इस स्तर पर खेलने के लिये तैयार है ।वह एक क्षण के लिये भी घबराया नहीं था । हमारी बातचीत में भी हमें उसे बस इतना ही कहना होता है कि तुम इस स्तर पर खेलने के काबिल हो ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस मैच में हमने गेंदबाजी भी अच्छी की । उन्हें 150 रन पर आउट करने से ही हमने दबदबा बनाया । हम एक ही बार बल्लेबाजी करना चाहते थे इसलिये 400 के पार रन बनाकर गेंदबाजी के लिये उतरे और अच्छी गेंदबाजी की ।’’ रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 12 विकेट लिये जबकि रविंद्र जडेजा को पांच विकेट मिले ।

रोहित ने कहा ,‘‘ नतीजे खुद गवाह हैं । इन दोनों को ज्यादा कुछ कहना नहीं होता । बस खुलकर खेलने की आजादी देनी होती है । इस तरह की पिचों पर उनके पास अपार अनुभव है । दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर अश्विन की गेंदबाजी जबर्दस्त थी ।’’

नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरूआत जीत के साथ करने पर उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छी शुरूआत हमेशा सुखद होती है । यह नया चक्र है और हम यहां जीत के इरादे से ही आये हैं ।’’

ये भी पढ़ें: India vs West Indies: अश्विन के फिर पांच विकेट, भारत की वेस्टइंडीज पर जोरदार जीत

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 11:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement