facebookmetapixel
Advertisement
EV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट में ट्रेविस हेड को नहीं खिलाने से हेडन, वॉ हैरान

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 12:47 PM IST
Travis Head

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मैथ्यू हेडन और स्टीव वॉ ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम से ट्रेविस हेड को बाहर किए जाने पर हैरानी जताई। हेडन ने कहा कि यह बल्लेबाज स्वयं भी यह जानने के बाद हैरान था कि वह नहीं खेल रहा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने 2021-22 एशेज श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हेड की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को चुना। हेड को नहीं खिलाने का कारण संभवत: यह था कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मैच के लिए अंतिम एकादश की घोषणा के बाद फॉक्स क्रिकेट पर हेडन के हवाले से कहा गया, ‘‘मुझे इस पर (हेड को बाहर करने पर) विश्वास नहीं हो रहा। मार्क वॉ उसके साथ बैठे थे और हेड को भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा था।’’

हेडन ने कहा, ‘‘मेरे लिए वह गर्मियों के सत्र का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी था। मुझे पता है कि ब्रिसबेन के गाबा में पूरी तरह से अलग परिस्थितियां थी लेकिन ब्रिसबेन में उसके 90 रन (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) शानदार थे। उसने ऐसे रन बनाए जैसे वह सपाट विकेट था लेकिन ऐसा नहीं था। वह घास से भरी हरी पिच थी।’’

वॉ ने महसूस किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने शायद विकेट को लेकर हो रही चर्चा को अधिक तवज्जो दे दी।

वॉ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘विश्वास करना मुश्किल है कि हम दुनिया में चौथे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज को बाहर कर सकते हैं और शायद पिछले 12 महीनों में हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को और साथ ही वह औसत ऑफ स्पिन से बेहतर गेंदबाजी करता है। इंतजार करते हैं और देखते हैं। शायद ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता जीनियस हैं।’’

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement