facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ICC ODI Rankings: विराट कोहली की टॉप 5 में वापसी

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 5:38 PM IST
Virat Kohli

अपनी बेहतरीन फॉर्म में वापसी करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों में दो शतकों से 283 रन बनाकर बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे रैंकिंग में शीर्ष पांच में वापसी करने में सफल रहे।

कोहली के अब 750 अंक हैं जिससे वह चौथे स्थान पर हैं। अब उनकी निगाहें दूसरे स्थान पर चल रहे रासी वान डर डुसेन (766 अंक) और तीसरे स्थान पर काबिज क्विंटन डि कॉक (759 रन) को पछाड़ने पर लगी हैं जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 887 अंक से शीर्ष पर बरकरार हैं।

कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में अंतर कम करने का मौका होगा। भारतीयों में शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाये हैं। गिल ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में अपना पहला शतक जड़ा था और 69 के औसत से 207 रन बनाये थे जिससे वह 10 पायदान के फायदे से 26वें स्थान पर पहुंच गये।

सिराज भारत की श्रृंखला में 3-0 की जीत में सर्वाधिक नौ विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे जिससे वह 15 पायदान की उछाल से सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गये।

सिराज ने इस तरह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, उनके 685 अंक हो गये हैं। वह ट्रेंट बोल्ट (730 अंक) और जोश हेजलवुड (727 अंक) के पीछे हैं। कुलदीप यादव को भी श्रीलंका के खिलाफ महज दो मैचों में पांच विकेट का फायदा मिला। इस बायें हाथ के स्पिनर ने सात पायदान के फायदे से 21वां स्थान हासिल किया।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement