facebookmetapixel
Advertisement
सिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधाननीट पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्टNRI डिपॉजिट की रेस में HSBC सबसे आगे, RBI की FCNR(B) स्कीम में 5 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाएसिक्किम सुरंग हादसे में सभी 25 श्रमिकों के शव मिले, 72 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू

हुंडई मोटर को उम्मीद, अगले साल समाप्त होगा सेमीकंडक्टर का संकट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:47 PM IST

वाहन कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआई) को भरोसा है कि सेमीकंडक्टर के संकट से अगले साल निजात मिल जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने उम्मीद जताई है कि प्रतिस्पर्धा परिदृश्य पर एक स्पष्ट तस्वीर उभरकर सामने आएगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। घरेलू बाजार में दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता को टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। ये कंपनियां अपने नए एसयूवी मॉडलों के जरिये हुंडई  के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं।

इसके अलावा मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने नई ब्रेजा और ग्रैंड विटारा को बाजार में लाने के साथ अपनी एसयूवी योजनाओं को भी संशोधित किया है।हुंडई  मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि इस साल चिप की कमी का मुद्दा छाया हुआ है। इसलिए मांग की वास्तविक स्थिति केवल तभी सामने आएगी जब सेमीकंडक्टर का संकट समाप्त होगा। जो ज्यादा दूर नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी इस साल एसयूवी खंड की अगुवाई कर पाएगी, गर्ग ने कहा कि अभी यह तय करना बहुत मुश्किल है। हमें लगता है कि आगे चलकर 2023 में स्थिति में सुधार होगा और फिर वास्तविक मांग की स्थिति सामने आएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए मांग स्पष्ट रूप से आपूर्ति से आगे निकल रही है। गर्ग ने कहा कि प्रतिस्पर्धा निश्चित रूप से बढ़ रही है। अधिक से अधिक मॉडल पेश किए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में पेश किए गए मॉडलों में से 80 से 90 प्रतिशत एसयूवी क्षेत्र में रहे हैं। यह क्षेत्र ऐसा है जहां वृद्धि के अवसर हैं।
 

Advertisement
First Published - August 8, 2022 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement