facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटा

हॉकी विश्व कप के टिकटों की घोषणा

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:30 PM IST

हॉकी विश्व कप के टिकटों की घोषणा
PTI / भुवनेश्वर  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) अगले महीने होने वाले पुरूष हॉकी विश्व कप के मैचों का सबसे महंगा टिकट 500 रूपये का होगा । आयोजकों ने मंगलवार को टिकटों की घोषणा की ।

हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा ,‘‘ भारत के मैचों के लिये वेस्ट स्टैंड की टिकट 500 रूपये, ईस्ट स्टैंड की 400 और नॉर्थ तथा साउथ स्टैंड की 200 रूपये की होगी । दूसरी टीमों के मैचों के लिये वेस्ट स्टैंड की टिकट 500 रूपये, ईस्ट स्टैंड की 200 और नॉर्थ तथा साउथ स्टैंड की 100 रूपये की होगी ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ क्वालीफायर्स से फाइनल तक वेस्ट स्टैंड की टिकट 500 रूपये, ईस्ट स्टैंड की 400 और नॉर्थ तथा साउथ स्टैंड की 200 रूपये की होगी ।’’

हॉकी इंडिया ने आगे कहा ,‘‘ नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैचों के लिये वेस्ट स्टैंड की टिकट 500 रूपये, ईस्ट स्टैंड की 200 और नॉर्थ तथा साउथ स्टैंड की 100 रूपये की होगी । हर टिकट से दर्शक उस दिन के सारे मैच देख सकेंगे ।’’

विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जायेगा ।

भाषा मोना

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement