facebookmetapixel
Advertisement
SIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियमMolbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदेDefence Stocks: ₹7 लाख करोड़ की खरीदारी पाइपलाइन, इन शेयरों में 32% तक तेजी के टारगेटविदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?

Davis Cup: डेनमार्क से 1-3 से हारकर भारत विश्व ग्रप दो में खिसका

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 9:45 AM IST
Sumit Nagal

सुमित नागल के दुनिया के नौंवे नंबर के खिलाड़ी होल्गर रूने से शनिवार को यहां उलट एकल में हारने से साथ भारत मेजबान डेनमार्क से डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ मुकाबले में 1-3 से हारकर विश्व ग्रुप दो में खिसक गया। नागल ने शुक्रवार को पहले एकल में जीत दिलाकर बराबरी दिलायी थी।

लेकिन उन्हें रूने से उलट एकल में 37 मिनट में 5-7 3-6 से हार मिली। इससे पहले रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी की भारतीय जोड़ी को शनिवार को यहां युगल मैच में दुनिया के नौंवें नंबर के खिलाड़ी होल्गर रूने और जोहानेस इंजिल्डसेन से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 1-2 से पीछे हो गया था।

डेनमार्क की जोड़ी ने महज 65 मिनट में भारतीयों को 6-2 6-4 से शिकस्त दी जिसमें रूने की मौजूदगी निर्णायक रही। इससे पहले भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल ने दूसरे एकल मैच में पिछड़ने के बाद जीत दर्ज करते हुए भारत की वापसी कराई थी ।

पहले मैच में युकी भांबरी को रूने ने 6 . 2, 6 . 2 से हराया । कठिन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ युकी 58 मिनट में ही हार गए । भारत के नंबर एक खिलाड़ी नागल ने दो घंटे 27 मिनट तक चले मैच में आगस्ट होल्मग्रेन को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।

विश्व रैंकिंग में 506वें स्थान पर काबिज नागल ने 484वीं रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था। दूसरे सेट में वापसी करते हुए उन्होंने 5 . 2 की बढत बनाई और नौवें गेम में सेट अपने नाम करके मुकाबला निर्णायक सेट तक खिंचा । निर्णायक सेट में उन्होंने अपनी लय कायम रखते हुए जीत दर्ज की ।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement