facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

आस्ट्रेलिया की कप्तानी जारी रखने के इच्छुक कमिंस, आईपीएल नीलामी में भी देंगे नाम

Advertisement
Last Updated- November 14, 2023 | 1:19 PM IST
Pat Cummins

पैट कमिंस ने विश्व कप के बाद भी आस्ट्रेलिया का वनडे कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है । कमिंस को पहले टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी लेकिन आरोन फिंच के पिछले साल अचानक संन्यास लेने के बाद उन्हें वनडे कप्तान भी बनाया गया ।

शुरूआती दो मैच हारने के बाद लगातार सात जीत के साथ आस्ट्रेलिया को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले कमिंस ने कप्तानी बरकरार रखने का दावा पुख्ता कर लिया है ।

वनडे कप्तान के तौर पर भविष्य के बारे में पूछने पर 30 वर्ष के कमिंस ने कहा ,‘‘ बिल्कुल । हम इस पर बात करेंगे । मैं , एंड्रयू (मुख्य कोच) और जॉर्ज (चयनकर्ता) सभी । इस टूर्नामेंट के बाद फोकस टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा । जैसा कि अतीत में होता आया है , सफेद गेंद के क्रिकेट से ध्यान हटाकर टेस्ट क्रिकेट पर फोकस चला जाता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कार्यभार प्रबंधन बखूबी किया है और किसी एक प्रारूप को छोड़ने की जरूरत नहीं है ।’’

इस साल अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण आईपीएल से नाम वापिस लेने वाले कमिंस 2024 सत्र के लिये नीलामी में अपना नाम देंगे । आईपीएल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खेला जायेगा । कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2022 में कमिंस को साढे सात करोड़ रूपये में खरीदा था ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मैने काफी टी20 क्रिकेट नहीं खेला है । मुझे यह भी लगता है कि अभी तक इस प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है ।मैं अगले साल आईपीएल की नीलामी में अपना नाम दूंगा और विश्व कप टीम में चयन का दावा पुख्ता करूंगा ।’’

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement