facebookmetapixel
Advertisement
कार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?

वाहन बिक्री को चिप किल्लत का झटका

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:23 PM IST

सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण वाहन कंपनियों का उत्पादन प्रभावित रहने से यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी, 2022 में सालाना आधार पर 10 फीसदी घट गई। वाहन डीलरों के संगठन  फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने आज यह जानकारी दी।
फाडा के अनुसार, जनवरी में 2022 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 10.12 फीसदी घटकर 2,58,329 वाहन रह गई जो जनवरी 2021 में 2,87,424 वाहन रही थी। फाडा अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘अच्छी मांग के बावजूद यात्री वाहनों को सेमीकंडक्टर की कमी का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके कारण सभी कारों की सूची को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है।’
फाडा ने कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 13.44 फीसदी घटकर 10,17,785 वाहन रह गई जो जनवरी 2021 में 11,75,832 वाहन रही थी। गुलाटी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि और ओमीक्रोन लहर के साथ ग्रामीण संकट के कारण दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। इसके अलावा ट्रैक्टर की बिक्री पिछले महीने 55,421 वाहन रही जो जनवरी 2021 में 61,485 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 9.86 फीसदी कम है। फाडा ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 20.52 फीसदी की वृद्धि के साथ 67,763 वाहन हो गई जो एक साल पहले इसी महीने में 56,227 वाहन रही थी। फाडा के अनुसार, जनवरी 2022 में तिपहिया की खुदरा बिक्री भी 29.8 फीसदी बढ़कर 40,449 वाहन हो गई जो एक साल पहले 31,162 वाहन रही थी।   

Advertisement
First Published - February 7, 2022 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement