facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Asia Cup Final: श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला, बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी

Advertisement

जसप्रित बुमराह और केएल राहुल ने मजबूत वापसी की है जबकि इस मैच में रोहित शर्मा, शुबमन गिल और विराट कोहली का योगदान अहम रहेगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:42 PM IST
PTI

India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने एशिया कप (Asia Cup Final) के फ़ाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि बारिश के कारण मैच देरी से शुरू होगा। इस एशिया कप के दौरान श्रीलंका टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरी है।

अपने पूरे फ्रंटलाइन गेंदबाजी आक्रमण के टीम में नहीं होने के बावजूद श्रीलंका युवा गेंदबाजों और अनुभवी पार्ट-टाइमर्स के मिश्रण के साथ भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

हालांकि, पिछले 15 एकदिवसीय मैचों में उनकी एकमात्र हार भारत के खिलाफ हुई है, जो हमेशा की तरह मजबूत दिख रही है। भारत अपने आखिरी मैच बांग्लादेश से हार गई थी लेकिन इस मैच में अधिकांश प्रमुख खिलाड़ी बाहर बैठे थे।

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

जसप्रित बुमराह और केएल राहुल ने मजबूत वापसी की है जबकि इस मैच में रोहित शर्मा, शुबमन गिल और विराट कोहली का योगदान अहम रहेगा।

चोटिल अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुन्दर

फाइनल से पहले दोनों टीमों को हु चोटों का सामना करना पड़ा है और यकीनन श्रीलंका इससे अधिक प्रभावित हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर में चोटिल होने वाले अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुन्दर को इस फ़ाइनल मुकाबले के प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

वाशिंगटन को उनकी गेंदबाजी और बल्ले से प्रदर्शन करने की काबिलियत के चलते टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका के फ्रंटलाइन स्पिनर महेश थीक्षाना चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं।

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी

खबर लिखे जाने तक मैदान से कवर हटाए जा रहे थे और अंपायर के निरिक्षण के बाद मैच के शुरू होने के बारे में पता लगेगा। क्रिकबज के अनुसार, पिच का निरीक्षण स्थानीय समयानुसार 3:30 बजे होगा और खेल के 3:45 बजे शुरू होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement