facebookmetapixel
Advertisement
चीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा

एसएफबी बनाएं वित्तीय दिग्गज बनने का लक्ष्य: आर गांधी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:56 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी का मानना है कि लघु वित्त क्षेत्र में हासिल अनुभव को आधार बनाते हुए लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) को सार्वभौम बैंक बनने के बजाय वित्तीय दिग्गज बनने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। गांधी ने बुधवार को बिजऩेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई सम्मेलन के एसएफबी सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एसएफबी के पास निवेश एवं बीमा सेवाएं देने की काफी गुंजाइश है और उन्हें इसके आधार पर वित्तीय क्षेत्र में ही मुकाम बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, च्एसएफबी को मेरा यही सुझाव है कि वे सार्वभौम बैंक बनने और सभी तरह के बैंकिंग कारोबार में उतरने के बजाय वित्तीय दिग्गज बनने पर ध्यान दें। आपको अर्थव्यवस्था में एक खास और अहम भूमिका निभाते हुए बड़ा बनना चाहिए। इस तरह वे अपने हितधारकों की भी बेहतर सेवा कर पाएंगे। गांधी ने कहा कि पिछले प्रदर्शन को देखें तो लघु वित्त बैंक बड़े रूप में विकसित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, च्अगर वे एक सार्वभौम बैंक के तौर पर विकसित होना चाहते हैं तो वे पहले ही बुनियादी पूंजी जरूरत को हासिल कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने एसएफबी को आगाह करते हुए कहा कि एक बार सार्वभौम बैंक बनते ही उन्हें बैंकिंग नियमों का सख्त अनुपालन भी करना होगा, उनके लिए बेसल-3 मानकों पर खरा उतरने का बोझ होगा।

Advertisement
First Published - October 27, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement