facebookmetapixel
Advertisement
Vodafone Idea को बड़ी राहत, एजीआर बकाया 27% घटकर ₹64,046 करोड़ हुआ; सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयरइन्फोसिस का विशाखापत्तनम में बड़ा विस्तार, 20 एकड़ में बनेगा नया आईटी कैंपसबीएसई स्मॉल-मिडकैप में जोरदार उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी मासिक बढ़त की ओरम्युचुअल फंड में बदलता ट्रेंड, एग्जिट लोड घटाकर निवेशकों को लुभा रहे फंड हाउसईसीएल नियमों का असर, बैंकों के सीईटी-1 रेश्यो पर 120 बीपीएस तक दबाव संभवभारत में एफडीआई 90 अरब डॉलर के पार पहुंचने की उम्मीदमहंगा क्रूड बिगाड़ सकता है भारत की ग्रोथ और महंगाई का संतुलनश्रम बाजार में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, लेकिन वेतन में पुरुषों से अब भी बड़ा अंतरपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने की तैयारी, सरकार के कार्यबल ने दिए बड़े सुझावपश्चिम एशिया संकट का असर: भारत ने बदली तेल खरीद रणनीति, वेनेजुएला-ब्राजील से बढ़ी सप्लाई

BFSI Summit: इतिहास वाले गवर्नर के ताने पर दास का जवाब, क्या मेसी ने भी इतिहास की पढ़ाई की है?

Advertisement

बिजनेस स्टैंडर्ड के BFSI Insight Summit में दास ने 'इतिहास विषय' में अपनी पढाई को लेकर दिया जवाब।

Last Updated- December 21, 2022 | 4:40 PM IST
Shaktikant-das

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को ‘इतिहास वाले केंद्रीय बैंक गवर्नर’ के ताने का जवाब देते हुए कहा कि क्या अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने भी इतिहास की पढ़ाई की है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के BFSI Insight Summit में गर्मजोशी भरी बातचीत की एंकरिंग कर रहे एक साक्षात्कारकर्ता ने अपनी स्थिति की तुलना कतर में फुटबॉल मैदान में मेसी का सामना करने वाले एक प्रतिद्वंद्वी से की। दरअसल दास उनका बेहद चतुराई से जवाब दे रहे थे।

दास ने कहा, ‘‘बुरा मत मानना, लेकिन क्या मेसी ने भी इतिहास की पढ़ाई की थी। हमेशा नहीं लेकिन कभी-कभार मुझे लोगों द्वारा याद दिलाया जाता है कि मैंने इतिहास की पढ़ाई की है।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में मास्टर्स करने वाले दास नौकरशाह थे और उन्हें दिसंबर 2018 में केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया था। सरकार के साथ तत्कालीन गवर्नर उर्जित पटेल के मतभेदों के बाद उन्हें लाया गया। दास 28 वर्षों में RBI के पहले गैर-अर्थशास्त्री गवर्नर हैं।

उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में यूक्रेन पर रूसी हमले, कोरोना वायरस महामारी और मुद्रास्फीति में वृद्धि जैसे बड़े संकटों का सामना किया। उनकी नियुक्ति के बाद से कई आलोचक दास की इसलिए आलोचना करते रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इतिहास विषय से पढ़ाई की है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement