facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हाल

अमित शाह के पटना दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Advertisement

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता गंवाने के बाद पहली बार शाह प्रदेश की राजधानी का दौरा कर रहे हैं

Last Updated- February 25, 2023 | 9:40 AM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को पटना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता गंवाने के बाद पहली बार शाह प्रदेश की राजधानी का दौरा कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अनुसार शाह आज शाम करीब चार बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इससे पूर्व शाह पश्चिम चंपारण जिले में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री पटना हवाई अड्डे से लगभग चार किलोमीटर दूर सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में एक ‘किसान मजदूर समागम’ को संबोधित करेंगे। उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में केंद्रीय अर्धसैनिक बल स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे।

शाह शाम करीब साढ़े छह बजे तख्त हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे, जहां गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था।

गुरुद्वारे में करीब आधा घंटा रुकने के बाद गृह मंत्री राजकीय अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे, जहां से रात्रि भोजन के बाद करीब सवा नौ बजे वह वापसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement